a

20101105

Old story New version


एक राजकुमारी को उसकी सौतेली माँ बहुत तंग करती थी। 
एक दिन हैरान परेशान राजकुमारी अपने बगीचे में घूम रही थी कि उसे वहां एक मेढक दिखाए पड़ा।
मेढक ने राजकुमारी से कहा कि यदि तुम मुझे चूम लो तो मैं इस योनी से मुक्ति पा जाऊंगा। 
राजकुमारी को उस पर दया आ जाती है और उसके चूमते ही मेढक एक सुंदर युवक का रूप ले लेता है जो एक राज्य का राजकुमार होता है। 
दोनों की शादी हो जाती है और वे सुख से रहने लगते हैं।
new version
एक लड़की कालेज से बंक मार एक पार्क में अपने साथी का इंतजार कर रही थी। 
तभी उसे एक बड़े से आकार का भद्दा सा चूहा दिखाई दिया। 
कुछ देर लड़की के आस-पास घूमने के बाद चूहा उस लड़की के पास आ खड़ा हुआ और आश्चर्यजनक रूप से हिंदी में उस लड़की से बोला कि मैं एक मंत्री का बेटा हूं पर जलनखोरों के टोने-टोटके की वजह से चूहा बन गया हूं। क्या तुम मुझसे प्यार करोगी? 
पहले तो लड़की हड़बड़ा गयी पर फिर उसे पुरानी कहानी याद आयी। उसने सारे “इफ्स और बट्स” को सोचा और भविष्य का ख्याल रखते हुए मन ही मन मान गयी। फिर भी सारी बात साफ करने के लिए उसने चूहे से पूछा कि ऐसा करने से मुझे क्या मिलेगा? चूहे ने जवाब दिया मैं तुमसे शादी कर लूंगा। यह सुन लड़की ने चूहे को गोद में उठा कर उसे जैसे ही प्यार पूर्वक सहलाया, वह चूहिया बन गयी।
पर चूहे ने अपना वचन निभाया। 
उसने चूहिया बनी लड़की से शादी कर ली।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.