बच्चा अपने दोस्त से बोलाः कल मेरे घर लडका पैदा होगा !
दोस्तः वाह, क्या बात कर रहे हो, पर तुम्हे कैसे पता की लडका ही पैदा होगा ।
बच्चा बोलाः अरे साफ है, पिछली दफा मेरी मम्मी को पेट दर्द हुआ था और उसके अगले दिन मेरी मम्मी को लडकी पैदा हुई ।
इस बार मेरे पापा को पेटदर्द हो रहा है, तो बात साफ है कि लडका ही पैदा होगा !
++++++++++++++++++
महिला दंतचिकित्सक के पास गई और बोलीः डा. साहब डाढ़ निकलवानी है, और अगर बगैर सुन्न किये, ये कार्य करेंगे तो फीस थोडी कम होगी ना ?
डा. साहबः जी हां, फीस आधी होगी ।
महिला दरवाजे पर खडे एक मरियल से मिमियाते डरते हुए व्यक्ति से बोलीः सुनो जी, आ जाओ, बेठो इस कुर्सी पर ।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.