a

Showing posts with label भजन. Show all posts
Showing posts with label भजन. Show all posts

20101216

राम रतन धन पायो


पायो जी मैने राम रतन धन पायो 
वस्तु अमोलक दई मेरे सतगुरु,  कर किरपा अपनायो 
पायो जी मैने राम रतन धन पायो 
जनम जनम की पूँजी पाई, जग में सभी खोवायो।
पायो जी मैने राम रतन धन पायो 
खरचै नहिं कोई, चोर न लेवै, दिन-दिन बढत सवायो।
पायो जी मैने राम रतन धन पायो
सत की नाव खेवहिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।

पायो जी मैने राम रतन धन पायो
मीरा के प्रभु गिरधरनागर, हरख-हरख जस पायो॥

पायो जी मैने राम रतन धन पायो 

20101115

नटवर नागर नंदा

Name:  funbliss krishna.jpg
Views: 7
Size:  4.9 KB

नटवर नागर नंदा
भजो रे मन गोविंदा
श्याम सुंदर मुख चंदा
भजो रे मन गोविंदा

तू ही नटवर तू ही नागर
तू ही बाल मुकन्दा
भजो रे मन गोविंदा

सब देवन में कृष्ण बड़े हें
ज्यों तारों में चंदा
भजो रे मन गोविंदा

सब सखियों में राधा जी बड़ी हें
ज्यों नदियों में गंगा
भजो रे मन गोविंदा

मीरा के प्रभु गिरधर नागर
काटो यम का फंदा
भजो रे मन गोविंदा

वृदावन में रास रचायो
नाचत बाल मुकन्दा
भजो रे मन गोविंदा

ध्रुव तारे प्रह्लाद उबारे
नरसिंह रूप धर्ता
भजो रे मन गोविंदा

पल दो पल तुम सत्संग करलो
पल दो पल तुम गीता पड़ लो
छोड़ के गोरख धंदा
भजो रे मन गोविंदा