टूटे सुजन मनाइये, जो टूटे सौ बार ।
रहिमन फिरि-फिरि पोइए, टूटे मुक्ताहार ।।
--
रहिमन देख बड़ेन को, लघु न दीजै डारि ।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करै तरवारि ।।
--
बड़े बड़ाई नहिं करैं, बड़े न बोलें बोल ।
रहिमन हीराकब कहै, लाख टका मेरो मोल ।।
--
तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहि न पान ।
कहि रहीम परकाज हित, संपति सँचहि सुजान ।।
--
कह रहीम संपति सगे बनत बहुत बहु रीत ।
बिपत-कसौटी जो कसे, तेई साँचे मीत ।।
--
जो बड़ेन को लघु कहे, नहिं रहीम घटि जांहि ।
गिरिधर मुरलीधर कहे, कुछ दुख मानत नांहि ।।
--
धनि रहीम जल पंक को, लघु जिय पियत अघाय ।
उदधि बड़ाई कौन है, जगत पियासो जाय ।।
--
तैं रहीम मन आपुनो, कीन्हो चारु चकोर ।
निसि बासर लाग्यौ रहे, कृष्णचंद्र की ओर ।।
--
रहिमन यहि संसार में, सब सो मिलिए धाइ ।
ना जाने केहि रूप में, नारायण मिलि जाइ ।।
--
अब रहीम मुसकिल परी, गाढ़े दोऊ काम ।
साँचे ते तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम ।।
How to Train Your Dragon (Two-Disc Blu-ray/DVD Combo + Dragon Double Pack) [Blu-ray]
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.